पुलिस ने लगभग 2683.6 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया

MAHARSHI TIMES
0

 

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना नगरा पुलिस द्वारा गठित टीम के साथ अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया गया इसी क्रम में जनपद से थाना नगरा पर अवैध शराब के संबंधित 239 पंजीकृत अभियोगों से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के आदेश  पर गठित कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही में दिनांक 06.04.2025 को थाना नगरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कुल 239 अभियोगों से सम्बंधित कुल 2683.6 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया गठित कमेटी क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्र जनपद बलिया, 2. अभियोजन अधिकारी वीरपाल सिंह जनपद बलिया व थानाध्यक्ष नगरा कौशल कुमार पाठक की उपस्थिति में कराया गया । उक्त समस्त प्रक्रिया की फोटोग्राफी व विडियो ग्राफी भी करायी गयी ।






Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top