पुलिस ने पिकअप में क्रूरता पूर्वक ले जा रहे 12 गोवंशीय (बछड़े) को किया बरामद

MAHARSHI TIMES
0


रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय 

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी खिजिरपुर थाना करण्डा उ0नि0 बृजेश्वर यादव मय हमराह के द्वारा आज दिनांक 06.04.2025 को क्षेत्र भ्रमण व रात्रिगश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग करते समय चाड़ीपुर तिराहे के पास सामने से आती हुई पिकप वाहन संख्या UP61BT8365 बोलेरो मैक्स को रोकने का इशारा किया गया तो पुलिस बल को देखकर पिकअप का चालक गाड़ी का फाटक खोलकर भाग निकला । जिसे उ0नि0 बृजेश्वर यादव मय हमराह के द्वारा पीछा किया गया परन्तु पकड़ा नहीं जा सका । जिसके पश्चात् पिकअप वाहन उपरोक्त से 01 राशि मृत (बछड़ा) व 11 राशि जिन्दा (बछड़ा) को बोलेरो मैक्स में क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु ले जाते हुए बरामदगी के सम्बन्ध में नियमानुसार मु0अ0सं0 44/2025 धारा 325 BNS व 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही ।

जिन्दा गोवंश को गो आश्रय स्थल दाखिल किया गया तथा मृत बछड़े को उचित स्थान पर गड्ढा  खोदकर दफनाया गया ।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम  में 

चौकी प्रभारी खिजिरपुर उ0नि0 बृजेश्वर यादव मय टीम उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top