नवरात्र के दुसरे दिन रेशमा सेवा ट्रस्ट द्वारा बच्चों को भोजन मिठाई खिलानें के बाद खाकी बाबा का कराया दर्शन

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया) क्षेत्र के गरीब असहाय बच्चो को शिक्षा का क्षेत्र में योगदान दें रही मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट द्वारा छितौनी रसड़ा में संचालित श्री रामचंद्र संस्कार सेवा केंद्र चल रही है जिसमें  गरीब असहाय और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जाता है। इस संस्कार केंद्र में लाल जी भाई बच्चों को शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारने का कार्य कर रहे हैं । आज नवरात्र के दूसरे दिन बच्चों को खनवर स्थित खाकी बाबा का दर्शन कराया गया वहां पर बच्चों को मिठाई और खाने पीने का सामान बाटा गया बच्चों ने वहां पर बहुत ही मौज मस्ती किया। मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री विकास कुमार वर्मा जी का मार्गदर्शन बच्चों को प्राप्त हुआ उन्होंने बताते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। हमारे देश के हर बच्चे को शिक्षा मिलने चाहिए उन्होंने बच्चों से कई प्रश्न पूछे  विकास जी ने बच्चों को हिन्दू नववर्ष के बारे में जानकारी दिया। विक्रम संवत वर्ष के बारे में बताया उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के आगमन से हमारा नव वर्ष सजता है पूरी प्रकति नव वर्ष का स्वागत करतीं हैं। ऋतु बदलती है पेड़ों पर नये पत्ते आते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रुप से मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट के मुख्य  ट्रस्टी श्री विकास कुमार वर्मा श्री प्रेम रतन वर्मा लाल जी शिवम  बच्चों में अभिषेक मुस्कान गोल्डी खुशी रूमझुम रामप्रवेश अंशिका पायल रिशु  अंकिता छोटी साक्षी आचंल प्रिंस मोहित इत्यादि बहुत से बच्चों को ट्रस्ट द्वारा यात्रा कराया गया गया।।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top