महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) सब पढ़े सब बढ़े लड़कियां भी किसी से कम नही जिसे उसे आगे बढ़ने के लिए शिक्षा जरूरी है जिससे गुरूवार को श्रीमती फुलेहरा महिला स्मारक पी जी कालेज कमतैला-रसड़ा के संस्था की प्रबंध निदेशिका श्रीमती मीरा सिंह ने 21 स्वामी विवेकानंद योजना के तहत 21 छात्रो में मुख्य अतिथि फुलेहरा आफ ग्रुप के चेयरमैन गोविंद नारायण सिंह उनकी धर्म पत्नी मीरा सिंह ने टेबलेट वितरण किया और छात्रा का हौसला बढ़ाया। उन्होंने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही की, सरकार सबको शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर तमाम योजना चलाकर रही है। सरकार की यह योजना छात्राओ को पढ़ाई करने में आज के समय के अनुसार नयी दिशा प्रदान करेगी आज के समय में शिक्षा का महत्व है सबको शिक्षा ग्रहण करना शिक्षित होना जरूरी है जिससे इस मायने लड़कियां किसी से कम नही है जिससे लड़कियां पढ़ाई करें साथ ही अपने माता पिता के नाम को शिखर पर पहुंचाते हुए महाविद्यालय का भी नाम भी रौशन करें जिससे राष्ट्र का भी मान बढ़े। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार गिरि विद्यालय के अन्य शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
