महर्षि टाइम्स
बलिया। उ0नि0 विनोद कुमार सरोज मय हमराह देखभाल क्षेत्र ,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व चैत्र नवरात्र ड्यूटी ब्रह्माईन व तलाश वांछित क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखवीर खास सूचना की सूचना पर मु0अ0सं0 84/2025 धारा 85, 82(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित *अभियुक्तगण 1.सोनू कुमार उर्फ दिलीप कुमार पुत्र शिवशंकर प्रसाद गोड़ उम्र करीब 29 वर्ष 2. शिवशंकर प्रसाद गोड़ पुत्र स्व0 सरजू प्रसाद उम्र लगभग 59 वर्ष 3. शुभावती देवी पत्नी शिवशंकर प्रसाद गोड़ उम्र करीब 54 वर्ष निवासीगण देवकली थाना सुखपुरा जनपद बलिया* जो अपने घऱ पर देवकली में मौजूद और कही जाने की फिराक में है । इस सूचना उ0नि0 विनोद कुमार सरोज मय हमराह के अभियुक्तगण के घर पर पहुँच कर अभियुक्तगण 1.सोनू कुमार उर्फ दिलीप कुमार पुत्र शिवशंकर प्रसाद गोड़ उम्र करीब 29 वर्ष 2. शिवशंकर प्रसाद गोड़ पुत्र स्व0 सरजू प्रसाद उम्र लगभग 59 वर्ष 3. शुभावती देवी पत्नी शिवशंकर प्रसाद गोड़ उम्र करीब 54 वर्ष निवासीगण देवकली थाना सुखपुरा जनपद बलिया को अभियुक्तगण के घऱ बहदग्राम देवकली से समय लगभग 11.05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया ।
