रसड़ा में क्षत्रिय समाज के युवाओं ने सपा सांसद का पुतला किया दहन

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया) राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा क्षत्रिय समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के सैकड़ों युवाओं ने गुरूवार को भगत सिंह तिराहे पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला दहन कर अपना विरोध का प्रदर्शन किया । प्रवीण सिंह, दिलीप कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, विजय सिंह, निर्मल सिंह, ठाकुर मंगल सिंह आदि के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के युवा सबसे पहले गांधी पार्क पहुंचे और वहां से प्रदर्शन करते हुए भगत सिंह तिराहा पहुंचे जहां पर सपा सांसद का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। प्रवीण सिंह ने कहा कि सपा सांसद द्वारा जानबूझ कर क्षत्रिय समाज के पूर्वजों के प्रति की गई टिप्पणी से क्षत्रिय समाज पूरी तरह से मर्माहत है।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top