महर्षि टाइम्स
रसड़ा, (बलिया) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन समारोह गुरुवार की देर सायं काल स्थानीय श्रीनाथ मठ के एक मैरिज हॉल में संपन्न हुई होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि प्रांत सह कुटुंब प्रबोधन श्री संजय शुक्ला ने कहा कि होली का पर्व जाति- धर्म के भेदभाव को भूला कर मनाने का त्यौहार है। हमें एकता एवं भाईचारे सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए। यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। पौराणिक काल में हिरणकश्यप ने विष्णु भक्त प्रहलाद को होलिका के साथ जिंदा जलाने का प्रयास किया था लेकिन भक्त प्रहलाद सुरक्षित निकल आए ।यह पर्व नकारात्मकता को खत्म करके खुशियों एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है । हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रंगों का प्रयोग करना चाहिए और आपसी सहमति से ही एक दूसरे को रंग लगाना चाहिए। यह प्यार एवं खुशी का त्यौहार है इसे आनंदपूर्वक रंग से सरोबर होकर मनाना चाहिए। भारतीय संस्कृति में पर्व एवं त्यौहार लोगों के सामाजिक जीवन में आनंद एवं हर्षोल्लास लाने के लिए ही मनाया जाता है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामंडलेश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी जी ने कहा कि समाज में हमें भाईचारा बनाए रखना चाहिए और हमें इस अवसर का उपयोग आपसी दुश्मनी बैर भाव खत्म करना चाहिए और समाज के दलित एवं पिछड़े बंधुओ से भी मिलकर के सामाजिक एकता का परिचय देना चाहिए।
इस अवसर पर मंच पर जिला संघ चालक डाक्टररामबाबू ,नगर संघचालक श्याम कृष्ण गोयल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह संजय सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह जिलाकार्यवाह प्रेम प्रकाश जी, सज्ञ नगर कार्यवाह विकास मौर्य ,लाल जी, सह जिला संघ चालक लाल बच्चन तिवारी, जिला व्यवस्था प्रमुख संजय गुप्ता सहित मंगल सिंह, गोधन सिंह ,राम दर्शन तिवारी, चंदन जायसवाल सहित बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिलाओं की भी भागीदारी रही। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिकाओं ने मधुर होली गीत से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया ।अंत में लोगों ने एक दूसरे फूलों और अबीर से होली खेल करके एक दूसरे से गले मिले। कार्यक्रम काफी उल्लासपूर्ण रहा।



