ईद का त्योहार क्षेत्र में हर्सोल्लास के साथ मनाया

MAHARSHI TIMES
0



महर्षि टाइम्स 

नगरा(बलिया)। आपसी सौहार्द्र भाईचारे का त्योहार ईद उल फितर परम्परागत व हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम बन्धुओं के ईदगाह पर नमाज के साथ क्षेत्र में सम्पन्न हुआ। एक माह रोजा रखने के पश्चात सोमवार को आठ बजे सुबह नमाज पढ़ने के लिए अकीदतमंद मुस्लिम बन्धुओं ने स्नान करके साफ सफाई से नये वस्त्रों परिधान में नगर पंचायत नगरा स्थित वार्ड नम्बर 10 के ईदगाह पर अल सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गये थे। ठीक आठ बजे मौलाना कारी अरशद रहमानी ने तकरीर के साथ नमाज अता कराई। नमाज के समाप्त होने के बाद एक दुसरे से हाथ मिलाया और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते रहे। क्षेत्र के ताड़ी बड़ागांव, पडसरा, नहीं, कंकरी, ओडसरा, पंडरी के अलावे स्थानीय ईदगाह पर नमाज अता की गयी। नगरा में ईद के दिन खासियत यह रही कि हिन्दू भाईयों ने भी नमाज के बाद मुस्लिम बन्धुओं को बधाई देकर शुभमंगल कामनाएं दे रहे थे। साम तक एक दुसरे के घरों तक पहुंचकर मिष्ठान सेवई की लुत्फ उठाते रहे और घर परिवार समाज मुल्क की सलामती के लिए दुवाएं करते रहे। संचालन एडवोकेट सफीक अहमद ने किया। शान्ति सुरक्षा हेतु उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा, नायब तहसीलदार उदयराज रत्ना, थानाध्यक्ष कौशल पाठक सहित पुलिस फोर्स डटी रही। इस मौके पर उमाशंकर राम, अनिल सिंह, प्रहलाद सिंह, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, आचार्य ओमप्रकाश वर्मा, काशीनाथ जायसवाल, ज़ुबैर अहमद अंसारी, अमरेन्द्र सोनी, पप्पू कुरैशी, चुन्नू आलम, खुदी पठान, इस्तियाक , जुल्फिकार राइन, एमडी इमरान, अरमान राइन, अब्दुल्लाह शाह, युनूस अहमद, रिजवान, इम्तियाज, ओवैसी हाशमी, चांद आलम, समीम राइन, असगर अंसारी, रफीक, कुद्दुश राइन, अनीस अहमद, इरफान, नाजिर, अमीर हसन रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top