अखिलेश यादव रामजीलाल सुमन को बर्खास्त करे।
बाइट - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह
महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह
बलिया : अखिल भारतीय क्षत्रिय भारत महासभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम पत्रका सौंपा। महान योद्दा राणा सांगा के विरुद्ध सपा राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा अभद्र टिप्पणी पर बलिया सहित उत्तर प्रदेश के क्षत्रिय समाज में आक्रोश है बुधवार को सपा नेता द्वारा महान योद्दा राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी से क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोगों ने जिलाधिकारी बलिया को महामहिम राष्ट्रपति के नाम पत्रक सौंपा। अखिल भारतीय क्षत्रिय भारत महासभा पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि संगठन मांग करता है पार्टी मुखिया अखिलेश यादव रामजीलाल सुमन को बर्खास्त करे। अन्यथा 2027 में इसका बदला लोकतंत्र के माध्यम से जबाब दिया जाएगा । इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह, प्रदेश सचिव मृत्युंजय सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजय सिंह , उपेन्द्र नाथ सिंह, अमरनाथ सिंह,मनोज सिंह,संजय सिंह,नागेश कुमार सिंह, तारकेश्वर सिंह, मनोज सिंह व क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।


