नगरा (बलिया)। सरकार द्वारा जन समस्या के गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु चलाए जा रहे थाना समाधान दिवस पर शनिवार को कुल 3 राजस्व के मामलों से सम्बन्धित प्रार्थनापत्र आए। जिसको सुनवाई करते हुए उपजिलाधिकारी संजय कुशवाहा के निर्देश पर तत्काल मौके निस्तारण हो गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक गिरजा शंकर सिंह व रामकरण यादव, ओमप्रकाश यादव, लेखपाल सुशील कुमार सिंह, राहुल कुमार वर्मा, पवन कुमार प्रजापति, संध्या पटेल, प्रियंका यादव, अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह आदि रहे।
थाना समाधान दिवस पर आए तीन मामलों का मौके पर निस्तारण
March 22, 2025
0
महर्षि टाइम्स
