विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह 

बलिया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के आदेशानुसार, हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में गुरुवार को आदर्श दर्शन   विद्यापीठ जापलिनगंज में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम का शुभारम्भ में  हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, के कर कमलों द्वारा दीप प्रवज्वलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण करके किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरीश कुमार द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति तक सुलभ न्याय पहुंचाना, जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। इसी के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी को समान अवसर प्रदान करते हुए समाज के निर्बल वर्गों को आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। समाज के अन्तिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिये नालसा द्वारा एलएसएमएस पोर्टल तथा टोल फ्री हेल्प लाइन नं0 15100 की सेवायें दी जा रही है, जिसके माध्यम से विधिक सहायता आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के क्रर्मचारीगण आदर्श दर्शन विद्यापीठ जापलिनगंज के  ऋषि देव वर्मा, प्रबन्धक,  राकेश कुशवाहा, प्रधानाध्यापक , मदन गुप्ता, अध्यापक,  उदय प्रताप,  अंगद पटेल,  राजीव शास्त्री पीएलबी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top