महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव बलिया ।नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 आजाद नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय (टाउन)का मिशन काया कल्प योजना के अंतर्गत नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कराए गए सुन्दरी करण कार्य का शुक्रवार को चेयरमैन अमरजीत सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ लोकार्पण किया।
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मिशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय टाउन का सुन्दरी करण हेतु चयन किया गया था। चयनित विद्यालय की सभी कक्षाओं में टाइल्स, वाल पेन्टिंग और स्मार्ट क्लास सुन्दरी करण कार्य किया गया। जिसका लोकार्पण शुक्रवार को चेयरमैन अमरजीत सिंह और खण्ड शिक्षा अधिकारी सोहांव लाल जी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन अमरजीत सिंह और विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सोहांव लाल जी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह ने आये अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में नगरपंचायत के सभी सभासद, सभासद प्रतिनिधि सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और शिक्षामित्र मौजूद रहे।
अपने सम्बोधन में चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्रति वर्ष एक विद्यालय का चयन कर सुन्दरी करण कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चेयरमैन अमरजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।और इसी कड़ी आज मिशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय टाउन सुन्दरकरण कार्य गया शेष बचे तीन साल में नगर पंचायत के अन्तर्गत आने विद्यालयो को जीर्णोधार और सुन्दरीकरण कार्य कराया जायेगा उन्होंने ने आये हुए सभी शिक्षकों से अपने अपने कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक करने की बात कही और कहा सरकार द्वारा शिक्षकों और बच्चों को सुविधाएं निरंतर जारी है और इस सरकार में बच्चों और शिक्षक को को बेहतर सुविधा देने का हर समय प्रयास किया जा रहा है जो सराहनीय प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह ने अपने विद्यालय को मॉडल बनाने के लिए अध्यक्ष अमरजीत सिंह का अभार प्रकट करते हुए कहा कि आज हमारा सपना पूरा हुआ और मेरी दिल्ली इच्छा है की आने वाले दिनों में नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के लिए चेयरमैन साहब द्वारा मेरे विद्यालय के तर्ज पर ही विकास कराया जाए इस अवसर पर प्राथमिकी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजय सिंह, मंत्री राधेश्याम पाण्डेय, अरविन्द सिंह, सुनील तिवारी, सुभाष सिंह, नीरज राय, अवनीश राय,जय शंकर सिंह, कंचन सिंह, माया राय,किनन भारती, रंजना पांडे, सुधीर श्रीवास्तव, अजित यादव, अनिल सिंह, सत्यजीत, शशीकांत, बबीता तिवारी, अजय गुप्ता,पवन सिंह, सुनीता, कुंजलाल,मीरा सिंह, प्रियंका सिंह, ओमप्रकाश सिंह,करन यादव,शतीस सिंह,नीनू कुमारी, शिवमंगल सिंह, अरूण कुमार, संजय यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह आभार कमलेश सिंह व संचालन अम्बरीश तिवारी ने किया





