महर्षि टाइम्स
बांसडीह बलिया। पछुआ हवा की तेज रफ्तार की वजह से सुल्तानपुर गांव के खरीदहां राजभर बस्ती में मंगलवार की दोपहर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आठ परिवारों की 12 झोपड़ियां जलकर राख हो गयी। बस्ती के लोग अपने खेतों की ओर काम पर गये थे। इस दौरान रामनाथ की झोपड़ी से आग की लपटें निकलती दिखाई दी और लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते 8 परिवारों की सभी झोपड़ियां लपटें उगलने लगी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। झोपड़ियों के अंदर रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। आग से रामनाथ, पुष्पा देवी, रविंद्र , धर्मेंद्र , रमेश, शिवजी, मंटू व रमाकांत राजभर की झोपड़ियां जलकर राख हो गयी। इनके झोपड़ियों में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़ा, बर्तन व अन्य जरूरी सामान जल गया। मौके पर पंहुचे विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने सभी पीड़ित परिवारों में खाद्यान्न व अन्य राहत सामग्री वितरित किया।

