पुलिस ने कम्पोजिट विद्यालय खरिका (भाखर) शिक्षा क्षेत्र रेवती में आयोजित किया गया पुलिस जनसंवाद चौपाल)

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम  में आज दिनांक 19.01.2025 को कम्पोजिट विद्यालय खरिका शिक्षा क्षेत्र रेवती जनपद बलिया अन्तर्गत ग्राम खरिका (भाखर) में *अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर* व तहसीलदार बैरिया की संयुक्त टीम द्वारा जनता पुलिस संवाद जन चौपाल आयोजित किया गया । इस दौरान जनता पुलिस संवाद जन चौपाल में राजस्व व पुलिस सम्बन्धित जनता की समस्याओ को सुनकर सर्व सम्बन्धित उक्त समस्या का निराकरण हेतु निर्देशित/आदेशित किया गया ।

इसी क्रम में गाँव के लोगों को भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास से सम्बन्धित जानकारियाँ दी गई । राजस्व से सम्बन्धित, पुलिस परिवार, यातायात, महिला संबंधी अपराधों, साइबर क्राइम के संबंध में पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबरों की जानकारी दी गई एवं भविष्य में कोई समस्या आती है तो जरिए दूरभाष के द्वारा पुलिस विभाग से संपर्क कर सकते हैं एवं व्यक्तिगत रूप से भी मिल सकते हैं । 

पुलिस संवाद का मुख्य उद्देश्य गाँव स्तर पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर, समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सकेगा । पुलिस जन संवाद चौपाल रेवती थाने से प्रारंभ की गई है इसी क्रम में जनपद के सभी थाना अन्तर्गत पुलिस जन संवाद चौपाल आय़ोजित की जायेगी ।

तत्पश्चात महिला उ0नि0 कृति त्रिपाठी थाना बैरिया जनपद बलिया मय हमराह द्वारा महिलाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व आत्मरक्षार्थ संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top