व्यापार मंडल की मजबूती के लिए व्यापारियों को समयदान करने की बेहद आवश्यकता- अजय साहू

MAHARSHI TIMES
0

रसड़ा में व्यापारियों ने की व्यापारिक सभा

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रसड़ा की व्यापारिक बैठक आदित्य मैरिज हाल में हुई। व्यापारिक  सभा की अध्यक्षता ध्रुव जी जायसवाल तथा संचालन जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल ने किया। व्यापारिक सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का आना था, अपरिहार्य कारणों से वह न आ सके। विशिष्ट अतिथि  अजय साहू प्रदेश महामंत्री कार्यक्रम में पहुंचे। व्यापारिक सभा में  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें रसड़ा के युवा व्यापारी अविनाश सोनी जी को युवा जिलाध्यक्ष की घोषणा प्रदेश महामंत्री अजय साहू ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में माल्यार्पण करके प्रदेश महामंत्री अजय साहू का व्यापारियों ने  स्वागत किया। 

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय साहू ने व्यापारिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में व्यापारियों के पास समयदान का सबसे बड़ा अभाव है। जिसकी वजह से अधिकारी इसका व्यापक लाभ उठाते हैं। जबकि हमें अपने व्यापारिक कार्यों के अतिरिक्त संगठन को मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है। जब हम समय दान करेंगे तभी मजबूत रहेंगे। और हम अपने उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश  में 7 करोड़ पंजीकृत व्यापारी हैं, और जिसे सरकार को प्रत्येक माह जीएसटी के रूप में 25 लाख करोड रुपए आ रहे हैं। इसके बावजूद भी व्यापारियों के यहां सर्वे हो रहे हैं, और छापे पड़ रहे हैं। जबकि हम अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि जो अधिकारी व्यापारियों के यहां सर्वे और छापे डालते हैं, उनके यहां भी छापे पड़ने चाहिए ताकि पता  चले की अधिकारी कितना भ्रष्ट हैं। 

उन्होंने कहा कि खाद्य अधिकारी जब सैंपल भरने आते हैं तो उनका स्वागत करिए और व्यापार मंडल के  पदाधिकारियों को बुला लीजिए, और उनकी उपस्थिति में सैंपलिंग का कार्य होना चाहिए।अगर वह पेन डाउन करते हैं, तो हम सब व्यापारी अगर सही हैं, और वह हमारा प्रताड़ना करते हैं तो हम शटर डाउन भी करना जानते हैं।  किसी भी व्यापारी को किसी भी अधिकारी से डरने की जरूरत नहीं है । हमारे टैक्स से सरकारी कर्मचारियों को पगार दिया जाता है। हम 7 करोड़ व्यापारी और हमारा एक कर्मचारी कुल मिला करके 14 करोड़ हो जाते हैं जो एक परिवार को जीवन यापन करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इस तरह से देखा जाए तो हम 70 करोड लोगों को पेट भरने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों  के हितों के लिए रसड़ा ही नहीं पूरा प्रदेश का संगठन  व्यापारियों के साथ है। आप व्यापार मंडल के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भाग ले, और अपने पदाधिकारी से अपनी समस्याओं को बता कर उसका समाधान निकालें। व्यापारी  बंटी अग्रवाल ने ज्ञापन के माध्यम से विशिष्ट अतिथि को  समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारिक सभा को जिला महामंत्री इकबाल अंसारी ,जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल, मसूद आलम, जावेद अंसारी, जावेद अंसारी, पप्पू जायसवाल, शमशेर अंसारी, भगवान जी ,सुभाष साहू ,रोहित ,हसनत राइन, रोहित अग्रवाल नए संबोधित किया। व्यापारिक सभा का सारगर्भित संचालन जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल ने करते हुए कहा कि व्यापारिक समस्याओं के लिए व्यापारियों को किसी के आगे  गिड़गिड़ाने  की आवश्यकता नहीं है, व्यापार मंडल उनके हितों की रक्षा करते हुए मामले को समाधान की दिशा में सतही कदम उठाएगी। अंत में व्यापारिक सम्मेलन के समापन की घोषणा नगर अध्यक्ष अंजनी कुमार गुप्ता ने करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने वालों के प्रति आभार प्रकट किया, और कहा कि उनके प्रति व्यापारियों ने जो विश्वास व्यक्त किया है उसे भविष्य में सदैव ही कायम रखा जाएगा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top