जिलाधिकारी ने देवेन्द्र प्रताप सिंह को फूलों का गुच्छा एवं उपहार सप्रेम भेंट कर किया सम्मानित

MAHARSHI TIMES
0

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात आज हुए सेवानिवृत्त, जनपद में लगभग 02 वर्ष रहा कार्यकाल


महर्षि टाइम्स 

बलिया। जनपद बलिया में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के पद पर कार्यरत श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह आज अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह को फूलों का गुच्छा एवं उपहार सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह को फूलों का गुच्छा एवं उपहार सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया।

श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने सेवा काल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जनपद बलिया में लगभग 02 वर्ष का कार्यकाल रहा। वर्ष 1989 में सरकारी नौकरी ज्वाइन किया। सर्विस में आने के बाद अपना बेहतर से बेहतर देने का प्रयास किया है। उन्होंने सभी से कहा कि नियमानुसार  शासकीय कार्यों को संपादित करें। कभी ऐसा कार्य मत करें, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि अपर जिलाधिकारी ने शासकीय कार्यों को बहुत ही कुशलता पूर्वक संपादित किया। समय समय पर सौंपे गए कार्यों/दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया। अपर जिलाधिकारी बहुत ही शांत स्वभाव के हैं। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का बहुत ही ध्यान रखा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री राजेश कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी बैरिया श्री सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी सदर श्री आत्रेय मिश्रा,  उप जिलाधिकारी श्री अभिनेंद्र सिंह एवं श्री कृष्णकांत विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी से शासकीय कार्यों में प्राप्त कुशल मार्गदर्शन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अपर जिलाधिकारी से शासकीय कार्यों को सम्पादित करने में काफी कुछ सीखने को मिला।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top