ललन बाग़ी
रसड़ा (बलिया)कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शनिवार को दोपहर करंट लगने से महिला फुलकुमारी (55) पत्नी अशोक सिंह गंभीर रूप से झुलस गई। वह बिजली के हीटर पर पानी गर्म कर रही थी कि तभी उनकी उंगली नंगे तारों से स्पर्श कर गई जिससे उनके दोनों हाथ बूरी तरह जल गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। स्वजन उन्हें तत्काल रसड़ा अस्पताल ले आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया।
