ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया) स्थानीय नगर पंचायत के लोगों को 50 शैय्या का नया अस्पताल जल्द ही मिल जाएगा. इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है. 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप ही ईसीआरपी के अंतर्गत 50 शैय्या के अस्पताल का नया भवन तैयार हो गया है. इस अस्पताल में वह सारी सुविधाए उपलब्ध होगी जो एक अच्छे हॉस्पिटल में मिलती है. सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर बृजेश राय का कहना है कि 50 बेड का अस्पताल जल्द ही शुरू हो इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सक्रिय है.
