महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव बलिया । चितबड़गांव नगर पंचायत सहित ग्रामीण अंचलों में पिछले 18 घंटे से विद्युत उपकेंद्र चितबड़ागांव से बिजली आपूर्ति न होने के चलते लोगों को दैनिक दिनचर्या में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि चितबड़ागांव फिटर पर लगा 10 एबीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या के चलते पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ग्रामीण अंचल सहित कस्बा में पूर्ण रूप से बंद है जिसके चलते लोगों को ठंड के मौसम में काफी कठिन का सामना करना पड़ रहा है इस संदर्भ में उप केन्द्र पर नियुक्त अवर अभियंता विपिन कुमार सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि चितबड़ागांव फिटर पर लगा 10 एबीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी दिक्कतों के चलते इस समय यह समस्या उत्पन्न हुई है। जिसके लिए मऊ से आए कर्मचारियों द्वारा इसको दिखाया जा रहा है लेकिन अभी इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। जब तक 10 एबीए के ट्रांसफार्मर का काम पूर्ण नहीं हो जाता है तब तक टाउन और कारों फिडर के उपभोक्ताओं के हितों का ख्याल रखते हुए दो शिफ्ट में 12-12 घंटे की सप्लाई दी जायेगी।
