कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई
महर्षि टाइम्स
नगरा(बलिया) भारतीय जनता पार्टी नगरा ब्लॉक के सिकरहटा निवासी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू को नगरा मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. सूर्य प्रताप सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व तथा चुनाव प्रभारी का आभार जताया है. मंडल अध्यक्ष की सूची जारी होते ही सूर्य प्रकाश सिंह को सोशल मीडिया सहित फोन पर बधाई देने की होड़ लग गई. पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, अशोक गुप्ता, पृथ्वी पाल सिंह, उमाशंकर सैनी, रामायण ठाकुर, फतेह बहादुर सिंह, संतोष कुमार पांडे, लाल बहादुर सिंह, अमरेंद्र सोनी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को शुभकामनाएं दी है।

