पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर फर्जीवाड़ा कर शादी कर कीमती सामान,गहने आदि लेकर फरार हो जाने वाले गैंग का किया गया पर्दाफाश ।

MAHARSHI TIMES
0

   




पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

 प्रदीप कुमार पाण्डेय।

गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 01.12.2024 को उ0नि0 बाल मुकुन्द दूबे मय हमराह के देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित में मामूर होकर शेरमठ अण्डर के पास पर मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बथोर में शिव मन्दिर के पास से अभियुक्त भीम राम पुत्र सूरज राम ग्राम बथोर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया जिसके जामा तलाशी से 01 अदद एण्ड्राइड फोन बरामद हुआ तथा अभियुक्त भीम की निशानदेही पर ग्राम परसा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर से अभियुक्तगण/अभियुक्तागण 1. कुसुम पुत्री कृष्णकान्त (दुल्हन) 2. कृष्णकान्त राम पुत्र विमल (पिता) , 3. करन कुमार पुत्र चन्द्रमा मल्लाह (भाई) 4. रंजना पुत्री श्यामबिहारी (बहन) 5.सोनी उर्फ नजमुनिशा पत्नी मुहम्मद मुमताज (बहन) 6. गीतादेवी पत्नी श्याम 7. इंदू देवी पत्नी श्रीपति चौहान (चाची) को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*घटनाक्रम का संक्षिप्त विवरण-* वादी के भाई रूपेश शाक्य की शादी कराने के नाम पर विपक्षीगण द्वारा एक दूसरे का फर्जी रिश्तेदार बताकर कूटरचित फर्जी आधार कार्ड बनवाने व तीन ग्राम सोने का मंगलसूत्र , 8200 रूपये का कपड़ा व एक लाख रूपये नगद धोखे से लेकर शादी कर दुल्हन मय सामान सहित फरार हो जाना इनके द्वारा पूर्व में हरियाणा , राजस्थान  जयपुर, उ0प्र0 आदि राज्यों के लोगों को शादी का झांसा देकर फर्जीवाड़ा कर शादी कर कीमती सामान लेकर फरार हो जाने का अपराध इकरार किया गया । इनका गैंग सरगना हरिश्चनद्र यादव व सोनी उर्फ नजमुनिशा है ।

*नाम व पता अभियुक्तगण/अभियक्तागण-*

*1* .कुसुम पुत्री कृष्णकान्त ग्राम न्यू उर्फ ऊचाडीह ( खिजिरपुर ) थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर (दुल्हन)

*2* .कृष्णकान्त राम पुत्र विमल राम नि0 न्यू उर्फ ऊचाडीह (खिजिरपुर) थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर (पिता) 

*3* .करन कुमार पुत्र चन्द्रमा मल्लाह ग्राम कुतुबपुर उजियार थाना नरही जिला बलिया(भाई) 

*4* .भीम राम पुत्र सूरज राम ग्राम बथोर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर(भाई) 

*5* .रंजना पुत्री श्यामबिहारी ग्राम परसा थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर(बहन) 

*6* .सोनी उर्फ नजमुनिशा पत्नी मुहम्मद मुमताज ग्राम व थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर(बहन) 

*7* .गीतादेवी पत्नी श्याम बिहारी ग्राम परसाथाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर

*8* .इंदू देवी पत्नी श्रीपति चौहान ग्राम कारो चौहानपुर थाना चितबड़ागांव जिला बलिया(चाची)


*गिरफ्तारी स्थानः-* 

*1* . भीम राम पुत्र सूरज राम ग्राम बथोर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर(भाई) को शिव मन्दिर के पास बहदग्राम बथोर  थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर से तथा शेष अभियुक्तगण/अभियुक्तागण को अभियुक्ता गीतादेवी पत्नी श्याम बिहारी ग्राम परसा थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर के घर से गिरफ्तार किया गया । 

 *बरामदगीः-* 

*1* . जामा तलाशी से कुल 07 अदद एण्ड्राइड फोन व 02 अदद की पैड फोन बरामद किया गया ।

*अभियुक्तगण/अभियुक्तागण का आपराधिक इतिहासः-*

*(i)* कुसुम पुत्री कृष्णकान्त ग्राम न्यू उर्फ ऊचाडीह ( खिजिरपुर ) थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर (दुल्हन)

1. मु0अ0स0 197/24 धारा 316(2),319(2),318(4),338, 336(3),340(2) बीएनएस थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर

*(ii)* कृष्णकान्त राम पुत्र विमल राम नि0 न्यू उर्फ ऊचाडीह (खिजिरपुर) थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर (पिता) 

1. मु0अ0स0 197/24 धारा 316(2),319(2),318(4),338, 336(3),340(2) बीएनएस थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर

*(iii)* करन कुमार पुत्र चन्द्रमा मल्लाह ग्राम कुतुबपुर उजियार थाना नरही जिला बलिया(भाई) 

1. मु0अ0स0 197/24 धारा 316(2),319(2),318(4),338, 336(3),340(2) बीएनएस थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर

2.मु0अ0सं0 266/2023 धारा 363,370,506 भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर

*(iv)* भीम राम पुत्र सूरज राम ग्राम बथोर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर(भाई) 

1. मु0अ0स0 197/24 धारा 316(2),319(2),318(4),338, 336(3),340(2) बीएनएस थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर

*(v)* रंजना पुत्री श्यामबिहारी ग्राम परसा थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर(बहन)

1. मु0अ0स0 197/24 धारा 316(2),319(2),318(4),338, 336(3),340(2) बीएनएस थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर

*(vi)* सोनी उर्फ नजमुनिशा पत्नी मुहम्मद मुमताज ग्राम व थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर(बहन)

 मु0अ0स0 197/24 धारा 316(2),319(2),318(4),338, 336(3),340(2) बीएनएस थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर

*(vii)* गीतादेवी पत्नी श्याम बिहारी ग्राम परसाथाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर

मु0अ0स0 197/24 धारा 316(2),319(2),318(4),338, 336(3),340(2) बीएनएस थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर

*(viii)* इंदू देवी पत्नी श्रीपति चौहान ग्राम कारो चौहानपुर थाना चितबड़ागांव जिला बलिया(चाची)

1. मु0अ0स0 197/24 धारा 316(2),319(2),318(4),338, 336(3),340(2) बीएनएस ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बाल मुकुन्द दूबे ,हे0का0 रजनीश सिंह ,

हे0का0 चन्द्रजीत सिंह  ,का0 प्रदीप कुमार

म0का0 नीलम कुमारी ,

 म0का0 आशा सरोज उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top