ग्राम प्रधान भदौरा बिट्टू सिंह कुशवाहा पर भीटे की मिट्टी बेचने का लगा आरोप

MAHARSHI TIMES
0

 


ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय 

ग्राम प्रधान ने बताया कि भीटे की माटी को खोदवाकर गांव के नौकरी की तैयारी में लगे बालक/बालिकाओं को दौड़ने के लिए पास ही में ग्राम पंचायत की दो बीघे की जमीन पर ट्रैक अपने खर्चे से बनवा रहा हूं

भांवरकोल,,गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदौरा के प्रधान बिट्टू सिंह कुशवाहा पर बीते मंगलवार भदौरा ग्राम सभा की पोखरे की भीटे की मिट्टी के अवैध खनन करने के मामले में  लेखपाल दीपक कुमार के तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा संख्या 206/24, से भी 3/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया जिसके आलोक मे थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के अनुसार मामले का विवेवचन के लिए उप निरीक्षक मोरध्वज दूबे को सौंप दिया गया है।

बताया जाता है कि स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार कुशवाहा ने अपने ट्विटर से उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद मनोज कुमार पाठक को मैसेज किया था कि ग्राम प्रधान भदौरा विट्टू कुशवाहा विना राजस्व विभाग,जल शक्ति मंत्रालय और संबंधित सचिव के अनुमति के ग्राम पंचायत की पोखरे के भीटे की मिट्टी को अवैध तरीके से जेसीबी द्वारा खनन किया जा रहा है।इसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई किया जाए।इस ट्वीटर के आधार पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक गंभीरता से संज्ञान लिया और मामले की जांच के लिए स्थानीय लेखपाल दीपक कुमार को निर्देश दिए दे।जांच में लेखपाल ने आरोप को सही और थाने में तहरीर दर्ज कराया था।

बताते  चलें कि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुशवाहा ने भांवरकोल थाने में इस अवैध कार्य के खिलाफ तहरीर दिया था जिसे थाने ने राजस्व का मामला बताकर इसे लेने से इंकार कर था।

इस संबंध में भदौरा प्रधान से संपर्क किया गया तों उनक कहना था कि --मै2021 मे अमृत सरोवर बनवाने के दौरान निकली  मिट्टी से बने भीटे की ही मिट्टी को कटवाकर सार्वजनिक कार्यों जैसे नौकरी की तैयारी के लिए दौड़ने वालो को लिए अपने खर्चे से सार्वजनिक ट्रैक बनवा रहा हूं और सार्वजनिक गड्रढों  को भरवा रहा हूं जो विरोधियों को रास नही आ रहा है।।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top