दिव्यांग बाल क्रीडा प्रतियोगिता का बच्चों ने दिखाया अपना कौशल हुआ भव्य आयोजन

MAHARSHI TIMES
0




रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। बाल दिवस के अवसर पर विकास खण्ड स्तरीय दिव्यांग बच्चों की बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरा के परिसर में किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत नगरा के अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. पूर्व मा. विद्यालय नगरा के बच्चों द्वारा सरस्वती बन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में यह रहा स्थान, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की 50 मी दौड़, 100 मी दौड़, बालक/ बालिका वर्ग छु कर पहचानो, कुर्सी दौड़, गुब्बारा युद्ध और रस्सी कस्सी की प्रतियोगिताए हुई। जिसमे 50 मी दौड़ बालक वर्ग प्राथमिक प्रियांशु यादव डूमाडाण्ड, प्रशांत यादव भिटकुना, कृष्ण वर्मा परशुरामपुर 50 मी दौड़ बालिका वर्ग प्राथमिक सलोनी यादव देकवारी, रागिनी पासवान छित्तुपाली, रीता चौहान कंपो बभनौली,50 मी दौड़ बालिका उच्च प्राथमिक अनिशा बभनौली, पायल चचाया, शिखा चौरसिया, 100 मी दौड़ बालक उच्च प्राथमिक धनंजय डिहवा, रौनक वर्मा नगरा,अनिशा चौहान कंपो बभनौली रही।

वही रंगो की पहचान में 

दिव्या गुप्ता मेहराव, उजाला नगरा, अमन कसौण्डर-1,

कुर्सी दौड़ प्राथमिक स्तर

नीतू यादव हप्ता, प्रशांत यादव, भिटुकूना, सीमी यादव भंडारी, कुर्सी दौड़ उच्च प्राथमिक सुधांशु, नवीन, अनीश, रस्सा कस्सी में रौनक, नीतू, गोलू, हिमांशु, सोनम, मनोज, अमन विजयी रहे, गुब्बारा फोड़ में अमन, उजाला, अमन चौहान विजयी रहे।

छुपी प्रतिभाओ को उभारने का आहवान. कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी नगरा आरoपीo सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए दिव्यांग बच्चों की छुपी प्रतिभाओ को उभारने का आहवान किया, एOआरOपीO दयाशंकर ने अपने उदबोधन मे दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली विभागीय सुविधाओ पर प्रकाश डाला सीo एमo फेलो सुश्री प्रियंका यादव द्वारा अपना उदबोधन् दिया गया। प्रतियोगिताओं के आयोजन मे दयाशंकर प्रoअo नगरा सत्य प्रकाश सिंह, अशोक शर्मा, बच्चा लाल, राज कुमार यादव, अजय श्रीवास्तव कार्यक्रम का संचालन राम प्रवेश वर्मा ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top