महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) छठ पूजा के प्रथम दिन गुरूवार को सायं रसड़ा के एतिहासिक श्रीनाथ सरोवर सहित ग्रामीण अंचलों के सरोवरों व पोखरों के घाटों पर व्रती महिलाओं ने अस्त होते भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य निवेदित कर पूजन-अर्चन आरंभ किया। श्रीनाथ सरोवर पर उमड़ा आस्था का सैलाब के बीच लोक मंगल गीतों के साथ-साथ भक्तिमय गीतों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। सायं 4 बजे से ही महिलाएं श्रीनाथ सरोवर के घाटों पर पहुंचाना प्रारंभ कर दीं। इस दरम्यान दीपों की रोशनी की जगमगाहट के साथ सरोवर के बीच लगे फौब्बारा मनमोहक व अनुपम छटा बिखेर रहा था। श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी, नगर पालिका परिषद रसड़ा के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल सहित अन्य समाज सेवियों ने अपने-अपने पंडालों से व्रती महिलाओ का अभिवादन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।


