ट्रेक्टर और बाइक के टक्कर में युवक की मौत।

MAHARSHI TIMES
0




फाइल फोटो अनिल कुमार 

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव बलिया । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारों के अन्तर्गत कारों महेन मार्ग पर स्थित पहलवान बाबा के पास ट्रेक्टर और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। बताते चलें कि शनिवार की शाम लगभग 8 बजे महेंद्र कारों मार्ग पर ट्रेक्टर बाइक टक्कर में बाइक सवार अनिल कुमार राम उम्र 20 पुत्र महेन्द्र राम निवास कारों गंभीर रूप से घायल हो गये   सूचना पर पहुंचे पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरही भेज दिया घायल की नाज़ुक स्थिती देखते हुए चिकित्साको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया अस्पताल पहुंचने के पहले अनिल कुमार राम की मौत हो गई।घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि घटना में बाइक सवार की मौत हो गई है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रेक्टर चालक फरार हो गया थानाध्यक्ष ने बताया की विधिक कार्रवाई करते हुए परिजनों के तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति और अज्ञात ट्रेक्टर चालक पर मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top