रिपोर्ट ललन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) सारनाथ से 16 नवंबर को चले धम्म चारिका पद यात्रा शनिवार को रसङा पहुंचा। जिसका स्वागत विधानसभा प्रभारी नंदलाल राम ने सैकड़ों उपासकों एवं हजारों कार्यकर्ता के साथ किया। इस दौरान धम्म चारिका पद यात्रा के आयोजक भंते चंद्रमा थेरो ने कहा कि आज के समय में बुद्ध का संदेश मानव जीवन के लिए पूरे दुनिया में प्रासंगिक है। बुद्ध के संदेश को दुनिया के पटल से हटा कर मानव जीवन के कल्याणकारी मार्ग की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भंते चन्द्रमा ने आगे कहा कि आज के परिवेश में लोगों के उच्च जीवन स्तर के बुद्ध के बताए पंचशील के रास्ते पर चलने से होगा। ऐतिहासिक विशाल धम्म चारिका पद यात्रा सारनाथ से कुशीनगर तक का कार्यक्रम 16 नवंबर से आठ दिसम्बर तक चल रहा है। जो 23 नवंबर रसङा पहुंची। कार्यक्रम आयोजक रसड़ा विधानसभा प्रभारी नंदलाल राम ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप सहित पूरे वैश्विक संदर्भ में देखें तो समकालीन दुनिया का परिदृश्य निरंतर भयावह होता जा रहा है और हमारा देश भी एक वैचारिक सांस्कृतिक धार्मिक संकट से गुजर रहा है। हमारे भारतीय समाज के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है। धार्मिक साम्प्रदायिक कट्टरता, असहिष्णुता, महजबी संकीर्णता, अंधविश्वास, मॉब लिंचिंग अन्य धार्मिक स्थलों एवं उनके अनुयायियों के प्रति क्रूर एवं अलगाववादी नजरिया रखना आदि। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को आयोजक ने परिवार सहित चीवर दान किया।वही आयोजक भन्ते चंद्रमा थेरो ने सैकड़ो लोगों को भगवान बौद्ध की प्रतिमा देखकर सम्मानित किया कार्यक्रम में मुख रूप से विशाल राना, परशुराम जी, हरिश्चंद्र गौतम, सनी कुमार, ओमप्रकाश भारती, सुदेश कुमार, महेंद्र राम ,विनोद कुमार अमरेश कुमार, राहुल, सत्येंद्र, रंणजीत, राजू, पप्पू कुमार, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश भारती व अध्यक्षता नंदलाल राम ने किया।



