महर्षि टाइम्स
बैरिया, बलिया । स्थानीय थाना अंतर्गत बृहस्पतिवार को रानीगंज बाजार में मोटरसाइकिल खड़ी कर किराना की दुकान से सामान खरीद रहे युवक का बाईक ले उड़े चोर , घटना की सूचना मिलते ही खोज-बीन में जुटी बैरिया पुलिस ।
प्राप्त समाचार के अनुसार टोला सेवक राय निवासी शैलेन्द्र सिंह वृहस्पतिवार को शाम 4:15 बजे कुबेर किराना स्टोर के पास सीडी डिलक्स UP60k-1986 को स्टैण्ड कर काजू खरीदने लगे इसी बीच चोरों ने उनके बाईक को चुरा कर गायब कर दिया । पाँच मिनट के अंतराल के बाद जब वो अपने गाड़ी के पास पहुँची तो गाड़ी गायब थी । उन्होंने तत्काल 112 व थानाध्यक्ष बैरिया को तत्काल सूचना दी उसके बाद पुलिस खोज-बीन में जुट गई ।
