महर्षि टाइम्स
51 हजार जलते दीपो के टीम टीमाते रोशनी से मानो तारे उतर आये हो
रसड़ा(बलिया)। श्रीनाथ बाबा मठ स्थित सरोवर के घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार की सायंकाल विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वधान में देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। छोटी काशी के रूप में विख्यात श्रीनाथ सरोवर पर सूर्यास्त होते ही गंगा आरती के साथ जैसे ही 51हजार दीप मालाओं को एक साथ प्रज्जवलित होते ही पूरा सरोवर ही जगमगा उठा। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिये नगर के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देव दीपावली मनाने के लिये कार्यकर्ता सुबह से ही श्रीनाथ बाबा सरोवर के चारों तरफ साफ-सफाई, सजावट, डीजे कटआऊट को लगाने में लगे रहे। 51 हजार दीपमालाओं को एक साथ जलाये जाने के बाद विद्वान ब्राम्हणों द्वारा गंगा आरती के साथ समारोह का शुभारंभ होते ही पूरा परिसर ही धार्मिक मय हो गया। कार्यक्रम में संरक्षक श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि जी महराज, दिलीप कुमार मद्धेशिया, सनत त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, गोपालजी सोनी, अजीत भारद्वाज, रवि सिंह, बंटी गुप्ता, संटू सिंह, शुभम, राजेश जायसवाल, लाला गुप्ता, लवकुश गुप्ता, मुन्ना सोनी, विजय सोनी आदि तमाम कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही। फोटो सहित
रसड़ा (बलिया) रसड़ा नगर छोटी काशी के नाम से बिख्यात नगर स्थित श्रीनाथ बाबा मठ सरोवर के घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार की सायंकाल विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सहयोग व देखरेख में देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक सूफी व संत रोशनशाह श्रीनाथ बाबा के नाभिकीय से विख्यात श्रीनाथ सरोवर पर सूर्यास्त होते ही गंगा आरती के साथ जैसे ही 51हजार दीप मालाओं को एक साथ प्रज्जवलित होते ही पूरा सरोवर ही जगमगा उठा। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिये नगर के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देव दीपावली मनाने के लिये कार्यकर्ता सुबह से ही श्रीनाथ बाबा सरोवर के चारों तरफ साफ-सफाई, सजावट, डीजे कटआऊट को लगाने में लगे रहे। 51 हजार दीपमालाओं को एक साथ जलाये जाने के बाद विद्वान ब्राम्हणों द्वारा गंगा आरती के साथ समारोह का शुभारंभ होते ही पूरा परिसर ही धार्मिक मय हो गया। कार्यक्रम में संरक्षक श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि जी महराज, दिलीप कुमार मद्धेशिया, सनत त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, गोपालजी सोनी, अजीत भारद्वाज, रवि सिंह, बंटी गुप्ता, संटू सिंह, शुभम, राजेश जायसवाल, लाला गुप्ता, लवकुश गुप्ता, मुन्ना सोनी, विजय सोनी आदि तमाम कार्यकर्ताओं की सराहनीय कार्य रही।
