महर्षि टाइम्स
बलिया।जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद,बलिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 'ददरी मेला खेल महोत्सव' की तिथियां घोषित कर दी गई हैं-
01- प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक खेल महोत्सव का आयोजन मेला स्थित खेल मैदान पर 2 से 5 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा।
02- 2 दिसंबर 2024 को बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
03- 3 दिसंबर 2024को बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
04- 4 दिसंबर 2024 को बालक फुटबॉल एवं 5 दिसंबर को महिला हॉकी खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
05-प्रतिभागी खिलाड़ी आयोजन तिथि पर पूर्वाह्न 11 बजे तक मेले में खेल आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर प्रतिभागिता के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन ने दी।
