तहसील दिवस में अनुपस्थित 14 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

MAHARSHI TIMES
0




महर्षि टाइम्स 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सिकंदरपुर में सुनी जनशिकायतें
राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त
 टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश

बलिया। जनपद बलिया के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने तहसील सिकंदरपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता लोनिवि (प्रांतीय खंड),  अधिशासी अभियंता नलकूप तथा अधिशासी अभियंता बाढ़ के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी प्रकट करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 124 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

 समाधान दिवस में पेंशन,भूमि विवाद,प्रधानमंत्री आवास,राशन, सड़क,नालियों,अवैध कब्जा,अंश, चकबंदी तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रवि कुमार तथा क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top