जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

MAHARSHI TIMES
0


जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित



जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई 



महर्षि टाइम्स 
बलिया । जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री डी0 पी0 सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट श्री इंद्रकांत द्विवेदी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
            जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ- " मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।" दिलाई।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top