श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से धूल जाते हैं सारे पाप : रामजी दास

MAHARSHI TIMES
0


श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से धूल जाते हैं सारे पाप : रामजी दास 

महर्षि टाइम्स 

नगरा(बलिया)। क्षेत्र के भाऊपुर गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिन कथा वाचन करते हुए कथावाचक आचार्य रामजी दास जी महराज ने   कहा कि मनुष्य जीवन भर पाप करता है, लेकिन चतुर्थ चरण में पहुंचने के बाद यदि जीवन में एक बार भी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर ले, तो उसे सारे पापों से छुटकारा मिल जाता है। भगवान का नाम अंतर्मन से लेने वाले को ही बैकुंठ की प्राप्ति होती है। जिसने जीते जी कथा सुन ली, उसका तो कल्याण होता ही है, मरने के बाद भी कदाचित उसके कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर दिया जाये तो भी उस व्यक्ति का मरणोपरांत कल्याण हो जाता है व उसे मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। कथा में काफी संख्या में आस पास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

     

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top