बलिया को अमर्यादित भाषा बोलने वाले मन्त्री को बर्खास्त कर मुकदमा चलाया जाय- राम इकबाल सिंह

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बलिया के लोगों पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनपर एफआईआर करा कर मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा करने में सरकार की कोई मजबूरी हो तो बलिया के लोग इसका जवाब देना जानते हैं। यह बागी धरती अपने स्वाभिमान की रक्षा अवश्य ही करेगी।

सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक ने लिखा कि जिसे इतिहास का ज्ञान नहीं है, जिसे बलिया की स्थिति का ज्ञान नहीं है वह कैसे कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। कैबिनेट के मुखिया मुख्यमंत्री होते हैं।

संजय निषाद ने पूरी सरकार को कलंकित किया है। बलिया के क्रांतिकारियों, शहीदों को और स्वाभिमान को चुनौती देना बलिया की अस्मिता से खिलवाड़ है। मंत्री का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

सुखपुरा कस्बे के चौराहे पर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद का पुतला दहन किया गया। कहा कि संजय निषाद ने बलिया के लोगों पर गलत टिप्पणी कर निंदनीय कार्य किया है। बलिया का इतिहास उनको शायद पढ़ाना पड़ेगा। यह जयप्रकाश नारायण, मंगल पाण्डेय, चित्तू पाण्डेय और पूर्व पीएम चन्द्रशेखर का यह जिला है। इस मौके पर अमित सिंह, चंचल सिंह, आशिष मिश्रा, आशीष सिंह आदि लोग थे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top