महर्षि टाइम्स
बलिया। चितबड़ागांव (फेफना विधानसभा)। संजय मैरिज हॉल में भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाली एकता पदयात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति, संगठन की मजबूती और अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने पदयात्रा को जन-जन की सहभागिता से ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।नगर पंचायत चितबड़ागांव के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। आज उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।बैठक में मंडल अध्यक्ष मोतीचंद गुप्ता, विधानसभा आईटी विभाग संयोजक सर्वानंद तिवारी, मंडल मंत्री राजमंगल सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष वर्मा, अरुण सिंह, शशांक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकता पदयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।


