खेलेगा फेफना, खिलेगा फेफना… : उपेन्द्र तिवारी
महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव (फेफना विधानसभा)। “खेलेगा फेफना, खिलेगा फेफना”— इसी प्रेरक संदेश के बीच चितबड़ागांव के मालवीयनगर वार्ड स्थित खेल मैदान में सोमवार को आगामी दो दिवसीय खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर व्यापक निरीक्षण किया गया। चितबड़ागांव, कारो एवं सुजायत क्लस्टर की संयुक्त खेल प्रतियोगिताएँ 02 एवं 03 दिसंबर 2025 को यहीं आयोजित की जाएंगी।युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने और महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से हुए निरीक्षण में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री मोती चंद्र गुप्ता, विधानसभा संयोजक आईटी विभाग श्री सर्वानंद तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष श्री परमानंद पांडेय, श्री मुनिब राजभर, श्री रोहित राजभर, मंटु सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह गुड्डू, सभासद संतोष वर्मा, वंश नारायण सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, चंदन खरवार, रोहित उपाध्याय, देवशरण चौहान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मैदान की साफ-सफाई, खेल उपकरणों की उपलब्धता, खिलाड़ियों के प्रवेश मार्ग, दर्शक दीर्घा, पानी–बिजली की सुविधा तथा सुरक्षा प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की गई। जिम्मेदार अधिकारियों ने महोत्सव से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह खेल महोत्सव न केवल फेफना के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम करेगा, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई गति भी देगा। खेल भावना, अनुशासन और उत्साह से सराबोर फेफना की धरती अब नई खेल ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है।

