नगरा पुलिस ने विभिन्न मुकदमों के वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट

MAHARSHI TIMES
0

 


महर्षि टाइम्स 

नगरा(बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष कौशल पाठक के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11.05.2024 को थाना नगरा पुलिस टीम के थानाध्यक्ष श्री कौशल पाठक, उ0नि0 श्री छुन्ना सिंह मय हमराह के साथ मा0 न्यायालय सी.जे.एम. बलिया द्वारा निर्गत बिना जमानती वारण्ट के आदेश के क्रम में कुल 05  अभियुक्तों में  मु0न0 408/11 धारा 147,149,323,452 भादवि सुगई बनाम उमेश आदि थाना नगरा बलिया में वारण्टी अभियुक्त क्रमश 1. चन्द्रमा पुत्र राम अवध निवासी  मलपहरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 60 वर्ष, 02. मनोज पुत्र चन्द्रमा निवासी मलपहरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 30 वर्ष, 03. उमेश पुत्र रामसुख निवासी मलपहरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया  उम्र 45 वर्ष तथा मु0नं0 1761/18 धारा 382 भादवि  बनाम सुरेश आदि थाना नगरा जनपद बलिया मे वारण्टी अभियुक्त, 04. गुड्डू पुत्र रामसागर निवासी रेकुआनसीरपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 50 वर्ष, 05. संजय पुत्र मोतीचन्द निवासी रेकुंआनसीरपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top