चकरोड पर बने अवैध पक्का निर्माण पर पैमाईश करने के बाद चला बुलडोजर

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स रणजीत सिंह 

बेल्थरा रोड (बलिया) उभांव थाना अंतर्गत सिसयन्डकला  गांव में शुक्रवार को चकमार्ग पर बने अवैध मकान पर स्थानीय प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाया गया और अवैध अतिक्रमण को सख्ती से हटवाया गया। जिससे गांव में हड़ंकप मचा रहा। तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गठित टीम के तहत नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव एवं राजस्व निरीक्षक विक्रम बहादुर सिंह , उभांव  उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं राजस्व कर्मचारियों की टीम गांव में पहुंची तो लोगों की भीड़ जुट गई। करीब तीन घंटे तक लेखपालों द्वारा नापी कर गांव के उदयनारायण द्वारा  अवैध तरीके से मकान निर्माण किए जाने और अतिक्रमण को चिंहित किया गया। जिसके बाद नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव के निर्देश पर चारदिवारी एवं पक्का मकान के एक कमरे के आंशिक भाग को बुल्डोजर से गिरा दिया गया। जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही रही। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक विक्रम बहादुर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल देवेंद्र कुमार यादव, राजीव गिरी, उपेंद्र कुमार साह,  प्रवीण कुमार एवं उभांव थाना एसआई सुरज पटेल एवं  महिला पुलिस  को काफी मस्कत करना पडी़ जहाँ की मकान मालिक के साथ साथ उनके परिवार जनों ने काफी मकान गिरने पर फफक फफक रो पड़े।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top