महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) रसड़ा तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को दिन के 11.30 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बना जब नगरा थाना क्षेत्र के खैरा निस्फी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजीव गिरी ताड़ीबड़ा गांव निवासिनी विधवा सीमा सिंह की किसान दुर्घटना बीमा से संबंधित एक फाइल को दुरूस्त कराने की सिपारिश करने लेखपालों के यहां गये। वहां लेखपालो से बात करते करते बात इस कदर बिगड़ी की गई लेखपालों ने उनसे हाथा-पाई करने लगे हाथापाई करते करते मारपीट शुरू कर दी। इस तरह लेखपाल के मारपीट का वीडीयो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेखपालों के इस अमर्यादित रवैये से पीड़ित संजीव गिरी सहित विधवा सीमा सिंह व उनके तीन साथियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। रसड़ा पुलिस को दी गई तहरीर में संजीव गिरी ने आरोप लगाया है कि ताड़ीबड़ा गांव निवासिनी विधवा सीमा सिंह किसान दुर्घटना बीमा के लिए सभी कागजात संबंधित लेखपाल को उपलब्ध करा चुकी हैं किंतु लेखपाल द्वारा रिश्वत के रूप में 10 हजार रूपये की डिमांड की जाती रही है। इसी फाइल के समाधान के लिए 11 फरवरी 2025 को रसड़ा तहसील पर लेखपाल द्वारा बुलाया गया था। जब मै पहुंचा तो ताड़ीबड़ा गांव के लेखाल सहित अन्य लेखपालों ने मुझसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। पीड़ित ने नामजद पांच लेखपालों पर जानेलवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है।
