हम अपने समाज के उत्थान के लिए संगठित हो - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह
जितेन्द्र कुमार सिंह (विकास)
भरौली बलिया। कोटवां नारायणपुर क्षेत्र के नसीरपुर मठ गांव में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का बैठक हुआं जिसमें डॉ ओमप्रकाश सिंह को फेंफना विधानसभा का अध्यक्ष व अजय सिंह को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोग गरीबों की सुरक्षा करते रहे हैं। और आज भी हमारे समाज के लोग संगठित होकर ही अपना भी और समाज का भला कर सकते है। कहा कि हम अपने समाज के उत्थान के लिए संगठित हो रहे हैं। क्योंकि संगठित समाज में ही शक्ति होती है। और आप जिस दिन से संगठित हो जायेगे तो आपकी ताकत दिखाई देगी। कहा कि क्षत्रिय समाज का धर्म है कि सबकी रक्षा करे। जब क्षत्रिय मजबूत रहेगा तो किसी के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा। और हम सब का दायित्व बनता है कि समाज में ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करें जिससे लोगो में आपसी कटुता पैदा हो। सभी लोग भाईचारा के साथ रहे। किसी को राजनीतिक रूप से धार्मिक रूप से या जाति को लेकर किसी से अन्याय न हो।
इस मौक़े पर अनिल कुमार सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह विधानसभा अध्यक्ष फेफना अजय सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष फेफना अंजनी सिंह ब्लॉक सचिव अवनीश सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजेश सिंह अंगद सिंह बृजेश सिंह देवचंदपुर संतोष सिंह देवचंदपुर उपेंद्र सिंह आदि सेंकड़ों क्षत्रिय समाज मौजूद रहे।

