विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सबको आपसी समन्वय व तारतम्य बनाकर नि: स्वार्थ भाव से काम करना होगा

MAHARSHI TIMES
0

हम सभी लोग अपने दायित्वों के निर्वहन में अपनी क्षमता व ज्ञान के उपयोग करने के साथ-साथ सरल व्यवहार बनाए रखने की जरूरत है



 विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है  - श्री  एल०वेंकटेश्वर लू


महर्षि टाइम्स 

 लखनऊ: उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य/क्षेत्रीय/जिला ग्राम्य विकास संस्थानो द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमो, जागरुकता अभियानो, तथा मूल्यांकन, शोध, अध्ययन सम्बन्धी गतिविधियों व्यापक प्रचार प्रसार  हेतु एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब  लखनऊ में किया गया।

महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान बक्शी का तालाब लखनऊ, तथा  स्टेट नोडल आफीसर मिशन कर्मयोगी,श्री एल वेंकटेश्वर  लू  ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सबको आपसी समन्वय व तारतम्य  बनाकर नि:स्वार्थ भाव से काम करना होगा।  हम सबको अपने दायित्व के निर्वहन में अपनी क्षमता व ज्ञान का उपयोग करने के साथ ही अपने व्यवहार को मधुर व सरल बनाए रखने की जरूरत है ।उन्होंने कहा कि  विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्री  एल वेंकटेश्वर लू आज दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में  आयोजित राज्य स्तरीय एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे।


श्री लू ने कहा कि‌ विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी क्षेत्रों का समग्र व चहुंमुखी विकास की आवश्यकता है, और इसमें मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका  रहती है। उन्होंने कहा कि कर्तव्यों के निर्वहन में  टेक्नोलॉजी के साथ आध्यात्म के सिद्धांतों को अपनाना होगा।कहा कि

 गीता  में भारत के अध्यात्म की उत्कृष्टता समाहित है। गीता  वेदों व उपनिषदों का सार है। गीता भारत के अध्यात्म की पूंजी है।अमृत की भावना का प्रगटीकरण त्याग की भावना से होता है। गीता के तमाम श्लोकों का उद्धरण करते हुए उन्होंने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन में गीता से सीख लेने की सलाह दी। कहा कि टेक्नोलॉजी का सदुपयोग होना चाहिए, दुरुपयोग कतई नहीं होना चाहिए। 


मीडिया कार्यशाला को आकाशवाणी लखनऊ के अजीत चतुर्वेदी ने आनलाइन सम्बोधित करते हुए कहा  कि हमारे मीडिया प्रतिनिधि विकास के बारे में सफलता कहानियों के लिए विकास यात्रा शुरू करें। स्थानीय मीडिया से समन्वय बनाकर मल्टीमीडिया कम्पेन यात्राएं करायी जाय, तो आम जनमानस में सरकार की छबि बनेगी।

कार्यशाला में दैनिक भास्कर समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ  श्री हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर  ने  लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका, समन्वय व सहयोग पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए तथा 

पत्रकारिता के महत्वपूर्ण गुर बताए। अध्यक्ष भारत चरित्र निर्माण संस्थान श्री आर के गोस्वामी ने मिशन कर्मयोगी की मीडिया की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। सिल्कोन वैली से पधारे ए ०आई०एक्सपर्ट

श्री राजीव सक्सेना ने ग्राम्य विकास की गतिविधियों का विभिन्न नेटवर्किंग गतिविधियों से जुड़ाव विषय पर  अपना व्याख्यान दिया। कार्यशाला  मे सलाहकार एस आई आर डी श्री  हेमेंद्र  शर्मा ने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

प्र० अपर निदेशक राज्य ग्राम्य विकास संस्थान श्री बी डी चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में मीडिया की अपेक्षित भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि विकास कार्यक्रमों में मीडिया संस्थान सकारात्मक, प्रासंगिक व उपयोगी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी अतिथियों व आगंतुकों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top