महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) नगर को सुन्दरी करण व विकास के लिए आदर्श नगर पालिका रसड़ा के वर्तमान नगर अध्यक्ष विनय शंकर जयसवाल को आखिरकार लंबे समय से प्रयासरत रहने से सफलता मिल ही गयी नगर के सुन्दरी करण के लिए बड़ी सौगात प्रदान करते हुए नगर विकास मंत्री ने 13 करोड़ की धन की स्वीकृति प्रदान कर दी है।इस धन राशि में लगभग सात करोड़ की शासन ने नगर पालिका को अवमुक्त कर दिया है।नगर के विकास व सुन्दरी करण के लिए अथक प्रयास से नगर अध्यक्ष विनय शंकर जयसवाल नगर विकास मंत्री पहली ही मुलाकात में विशेष कृपा से सात करोड़ की पहली धनराशि मिल गयी है। दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह से विकास का कार्य में निर्माण करने के लिए नगरपालिका प्रशासन अभी से पुर्ण रूप से शुरूआत करने के लिए लग गया है। नगर से निकलने वाली मुख्य नाले को पाट कर सुन्दरी करण के लिए पहली किस्त के रूप मे शासन ने 1.39 प्रदान किया है।नगर के पेय जल व्यवस्था के लिए 1.4 धन नाला निर्माण के लिए जो मुंसफी से गांधी पार्क से सटे बनिया बांध तक के लिए 1.98 करोड़ लाइट प्रकाश की व्यवस्था के लिए 69.25 लाख तथा गांधी पार्क के सुन्दरी करण व प्रकाश के लिए 56 लाख धन अवमुक्त हो चुका है। इस के अतिरिक्त नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री नगर आदेश योजना के तहत 5.83 वित्तीय धन की स्वीकृति प्रदान की है।इस वित्तीय धन के तहत एक बारात घर का निर्माण होगा जब की 3.50 करोड़ में नगर के प्राचीन जुटली गढ़िही का सुन्दरी करण कार्य प्रकाश सड़क निर्माण का कार्य होगा। विकास के लिए यह शासन नगर पालिका रसड़ा को 13 करोड़ रुपए व्यय कर रही है एक बड़ी सौगात है जिससे नगर वासियों ने सरकार के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की है इस संबंध में नगर अध्यक्ष विनय शंकर जयसवाल ने कहा की नगर पालिका परिषद रसड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए मेरा प्रयास हमेशा रहेगा जिससे मेरा यह प्रयास सार्थक होगा



