महर्षि टाइम्स
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के माननीय कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता के कुशल संरक्षण एवं मार्गदर्शन में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत अंग्रेजी विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर कविता पाठ का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विश्विद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने न केवल प्रतिभाग किया बल्कि सुंदर और मार्मिक कविताओं का वाचन भी किया।
यह कार्यक्रम अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह के संयोजन में हुआ। इस अवसर पर मिशन शक्ति की संयोजिका डॉ अनुराधा राय और निर्णायक मंडल में डॉ संजीव कुमार और डॉ अभिषेक मिश्र समेत विश्विद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
