ग्रामीण-शहरी झुग्गीवासियों के लिए प्रशासन ने जारी किए संपर्क नंबर

0

*झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले पात्र परिवारों के आवास का रास्ता साफ, आवेदन की अपील*

*ग्रामीण और शहरी झुग्गीवासियों को आवास योजना का लाभ दिलाने में जुटा प्रशासन*

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जनपद में झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले पात्र परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी आवास योजना का लाभ दिलाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले के ऐसे पात्र नागरिकों से संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले पात्र नागरिक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण(डीआरडीए) कल्पना मिश्रा से मोबाइल नंबर 94505 87294 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विकास भवन स्थित डीआरडीए कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

वहीं, शहरी क्षेत्रों की झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले पात्र परिवार परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) हामिद हुसैन से मोबाइल नंबर 9917017399 पर संपर्क कर सकते हैं। संबंधित नागरिक डूडा कार्यालय में भी जाकर जानकारी एवं आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों पीडी डीआरडीए एवं पीओ डूडा को निर्देशित किया है कि संपर्क करने वाले पात्र नागरिकों के आवेदन और दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन कराया जाए। सत्यापन के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए, ताकि पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाया जा सके। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी भौगोलिक स्थिति के अनुसार संबंधित विभाग से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top