रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज।

MAHARSHI TIMES
0

 

महर्षि टाइम्स 

बैरिया (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के लोकधाम ठेकहां गांव में रास्ते से नाद हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पुष्पा देवी पत्नी मनजीत साह ने बैरिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के अनुसार 28 मई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उनके पति मनजीत साह रास्ते में रखे नाद को हटा रहे थे। इसी दौरान गांव की टुनटुन देवी पत्नी दशरथ साह, रूबी देवी तथा पड़ोसी वीरेंद्र बिंद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने ईंट, लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे मनजीत साह का सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। घायल युवक मौके पर बेहोश हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल का उपचार कराया तथा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चौकी प्रभारी चांद दियर अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top