महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना चितबड़ागांव पर प्रार्थी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैने अपनी लड़की शादी वर्ष 2023 में विजय शंकर यादव पुत्र शारदा यादव सा0 शाहापुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया से की थी, इन लोगों द्वारा शादी के बाद से ही मेरी बेटी को दहेज के लिए मारा पीटा जाता था, और पैसे के लालच में दिनांक 07.09.2025 शाम को मेरी बेटी को फांसी लगाकर मार दिए हैं, इस तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 155/25 धारा 115(2), 80(2), 85 BNS व ¾ DP ACT पंजीकृत किया गया । तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई ।
थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय हमराह उ0नि0 अतुल कुमार, हे0का0 कालीशंकर यादव, का0 मनीष यादव, का0 सुनील यादव, का0 कुलदीप गौतम, म0का0 सुषमा के साथ देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना, तलाश वांछित, वारण्ट निष्पादन व रोकथाम जुर्म में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 155/25 धारा 115(2), 80(2), 85 BNS व ¾ DP ACT मे वांछित अभियुक्त विजय शंकर यादव पुत्र शारदा यादव निवासी शाहापुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया उम्र करीब 26 वर्ष को धर्मापुर तिराहे के पास से तथा महिला अभियुक्ता चन्दा पत्नी शिवशंकर यादव निवासी शाहापुर थाना चितबड़ागांव बलिया उम्र करीब 30 वर्ष को धर्मापुर रेलवे अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया, तथा अभियुक्त विजय शंकर यादव उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त साड़ी को बरामद किया गया । अभियुक्त/अभियक्ता के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय के भेजा गया ।

