सड़क हादसे में बाल बाल बचे मंत्री संजय निषाद, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त।

MAHARSHI TIMES
0

लल्लन बाग़ी 

रसड़ा (बलिया) रसड़ा- बलिया मार्ग के रेखहां गांव के समीप सोमवार की देर सायं बलिया से रसड़ा आ रहे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद की गाड़ी उस समय भैंस से टकरा गई जब उनका काफिला बलिया से रसड़ा आ रहा था। इस दुर्घटना में मंत्री तो बाल-बाल बच गए लेकिन भैंस घायल हो गई तथा उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। डा. संजय निषाद रसड़ा के एक मैरिज हाल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं सम्मेलन में शामिल होने के लिए आ रहे थे कि रिमझिम वर्षा के बीच अचानक झाड़ियों से निकली एक भैंस उनके वाहन से जा टकराई। इस टक्कर से पीछे के वाहन के चालक भी सकते में आ गए और किसी तरह अपने-अपने वाहनों को नियंत्रित किया। चालक की सक्रियता के कारण डा. संजय निषाद बाल-बाल बच गए लेकिन गाड़ी का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्री के साथ हुए इस हादसे की भनक मिलते ही स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। कैबिनेट मंत्री का काफिला रसड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचा जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कुछ घंटे संबोधन के बाद संजय निषाद लखनऊ के रवाना हो गए।

 


 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top