पहलवान रामचन्द्र चौबे के सातवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा ; क्षेत्र के प्रमुख सपा नेताओं का रहा जमावड़ा

MAHARSHI TIMES
0

सपा नेताओं सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेसी नेता के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर किया नमन 

महर्षि टाइम्स 

चिलकहर (बलिया)  रामधनी कुंवरि इण्टर कालेज गोपालपुर के प्रांगण में आज शनिवार को विद्यालय के पूर्व प्रबंधक राम चन्द्र चौबे के सातवीं पुण्य तिथि पर उनके दौहित्र उत्तीर्ण कुमार पाण्डेय प्रबंधक रामधनी कुंवरि इण्टर कालेज एवं महासचिव समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र रसड़ा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव नेता विरोधी दल विधान परिषद उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि सनातन पाण्डेय सांसद लोकसभा क्षेत्र बलिया, चन्द्र शेखर सिंह, विजय शंकर यादव पूर्व अध्यक्ष सपा विधानसभा क्षेत्र रसड़ा रवीन्द्र कुमार यादव अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र रसड़ा डॉ ब्रज भूषण चौबे पूर्व प्रधान डॉ पवन कुमार चौबे,बबलू राजभर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अभय ज्ञान कनौजिया सहित विधान सभा क्षेत्र रसड़ा के सपा नेता, विद्यालय के कर्मचारी छात्र एवं आस पास के गांव के सैकड़ों ग्रामीण,उनके शुभ चिन्तकों ने क्षेत्र में कट्टर कांग्रेस समर्थक कांग्रेसी राजनीति के स्तंभ एवं ग्राम गोपालपुर के पूर्व ग्राम प्रधान स्व राम चन्द्र चौबे के आवक्ष प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर

 सभा का संचालन संजय यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं अतिथियों का स्वागत उत्तीर्ण कुमार पाण्डेय महासचिव सपा विधानसभा क्षेत्र रसड़ा एवं कार्य क्रम के आयोजक ने किया।।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top