डीएम ने जनसुनवाई में दूर-दराज से आए फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। जिसमें दूर-दराज से आए फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में फरियाद लेकर आए महिला पिंकी सिंह पत्नी अनिल सिंह, निवासिनी ग्राम पकड़ी, तहसील सिकंदरपुर ने अवगत कराया कि मेरे पति ने मुझे घर से निकाल दिया है मैं अपने मायके में ग्राम पकड़ी में रहती हूं अब मेरे भाई ने भी मुझे घर से निकाल दिया और मेरे तीन लड़के व एक लड़की है। मैं बहुत गरीब हूं मेरे बच्चे अब कहां रहेंगे, कोई रोजगार भी नहीं है बच्चों को खाना कैसे दें, जिस पर जिलाधिकारी ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनको आवास की व्यवस्था सहित सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने एवं उनके बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालयों में प्रवेश कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने महिला का आश्वासन देते हुए कहा कि तुम्हें पट्टा भी दिया जाएगा एवं आपके लिए रोजगार/नौकरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जनसुनवाई में आई महिला की तकलीफ को सुना और उसके रहने बच्चों के पढ़ने एवं रोजगार मुहैया कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top